श्वेत पत्र जारी करेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: बर्दवान जिले के अंडाल में बनाये जानेवाले एयरपोर्ट के लिए वाममोरचा सरकार के कार्यकाल के दौरान जमीन अधिग्रहण किया गया था. इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को नौकरी देने का वादा देकर जमीन ली गयी थी, लेकिन लोगों से सरकार ने जमीन तो ले ली, लेकिन जमीनदाताओं को नौकरी नहीं […]

विज्ञापन

कोलकाता: बर्दवान जिले के अंडाल में बनाये जानेवाले एयरपोर्ट के लिए वाममोरचा सरकार के कार्यकाल के दौरान जमीन अधिग्रहण किया गया था. इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को नौकरी देने का वादा देकर जमीन ली गयी थी, लेकिन लोगों से सरकार ने जमीन तो ले ली, लेकिन जमीनदाताओं को नौकरी नहीं मिली.

इस संबंध में राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा जल्द ही श्वेत पत्र जारी किया जायेगा. वाममोरचा कार्यकाल के दौरान कितने लोगों से जमीन ली गयी थी और कितने लोगों को नौकरी दी गयी है, इस संबंध में सरकार द्वारा संपूर्ण जानकारी दी जायेगी. अगर जमीनदाताओं को जमीन के बदले नौकरी दी जाती तो 10 लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिलता.

विद्यार्थियों के लिए आवासीय स्कूल
बीपीएल कार्ड धारक छात्रों के लिए तृणमूल सरकार ने आवासीय मकान बनाने की योजना बनायी है. प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के पांच जिलों में इन विद्यालयों का निर्माण किया जायेगा. यह जानकारी पिछड़ी जाति विकास मामलों के मंत्री उपेन विश्वास ने दी. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के पांच जिलों में यह स्कूल बनाये जायेंगे, इनमें जलपाईगुड़ी के बानरहाट, दक्षिण दिनाजपुर के रतन माला कालदीघि, उत्तर 24 परगना जिले के बागदा, पुरूलिया जिले के डुकरू व सिउड़ी में आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे. इसके लिए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 15 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनायी है. प्रथम चरण का कार्य पूरा होने के बाद प्रत्येक जिले में इस प्रकार के आवासीय स्कूल बनाये जायेंगे. इन स्कूलों में पांच से 10वीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola