लेखिका सुष्मिता बनर्जी का शव वापस लाने के लिए ममता ने उठाया कदम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि अफगानिस्तान में मारी गई लेखिका सुष्मिता बनर्जी का शव वापस कोलकाता लाया जाए.तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल राय ने कहा इस मामले में उनके निर्देश पर राज्य सरकार के अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं. राय ने आज कहा, […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि अफगानिस्तान में मारी गई लेखिका सुष्मिता बनर्जी का शव वापस कोलकाता लाया जाए.तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल राय ने कहा इस मामले में उनके निर्देश पर राज्य सरकार के अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं.

राय ने आज कहा, लेखिका का पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के बारे में सुनकर सुष्मिता के भाई गोपाल बनर्जी ने आज उनसे मुलाकात की. उन्होंने कहा, ‘‘सुष्मिता बनर्जी का शव वापस लेने को लेकर मैंने मुख्यमंत्री के सचिव गौतम सान्याल के साथ गोपाल बनर्जी की मुलाकात की व्यवस्था की.’’ इससे पहले गोपाल बनर्जी ने कल कहा था कि परिवार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव को कोलकाता वापस लाने का आग्रह किया था.

अफगान व्यापारी जांबाज खां से विवाह करने वाली सुष्मिता बनर्जी की तालिबान के चुंगल से नाटकीय ढंग से बच निकलने के संस्मरण पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है.हाल ही में वह अपने पति के साथ रहने के लिए वापस अफगानिस्तान चली गई थी, जहां पूर्व पक्तिका प्रांत में संदिग्ध तालिबानियों ने चार सितंबर को उनके घर के बाहर ही उनकी हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola