नहीं चलेगी मोनोरेल
कोलकाता: केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में मोनोरेल चलाने की योजना बनायी थी. इस योजना में कोलकाता का भी नाम था. लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण कोलकाता में मोनोरेल चलाने की मंजूरी नहीं मिल पायी है. वहीं, देश के तीन मेट्रो शहर मुंबई, चेन्नई व दिल्ली सहितपुणेमें मोनो रेल चलाने की मंजूरी […]
कोलकाता: केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में मोनोरेल चलाने की योजना बनायी थी. इस योजना में कोलकाता का भी नाम था. लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण कोलकाता में मोनोरेल चलाने की मंजूरी नहीं मिल पायी है. वहीं, देश के तीन मेट्रो शहर मुंबई, चेन्नई व दिल्ली सहितपुणेमें मोनो रेल चलाने की मंजूरी दी गयी है.
इस संबंध में राज्य सरकार ने यहां मोनो रेल चलाने के प्रति कोई उत्साह नहीं दिखायी. यह कहा गया है कि अगर यहां मोनो रेल चलाने के बारे में सोचा जाता है, तो इससे इस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर व बीबीडी बाग से लेकर जोका तक चलनेवाली मेट्रो परियोजना ठप हो जायेगी.
जानकारी के अनुसार, मेट्रो शहरों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने यहां मोनो रेल चलाने की योजना बनायी थी. लेकिन वर्तमान की तृणमूल सरकार ने इसके प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी. हालांकि वाम मोरचा के कार्यकाल के दौरान यहां मोनो रेल चलाने को लेकर कवायदें तेज हुई थीं, लेकिन फिलहाल इस पर पूर्ण विराम लग चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










