नये डीजी पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजी) नपराजित मुखर्जी इस माह के अंत में अवकाश ग्रहण करेंगे. उनके बाद राज्य का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसे लेकर पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि इस संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही लेंगी, लेकिन डीजी पद की […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजी) नपराजित मुखर्जी इस माह के अंत में अवकाश ग्रहण करेंगे. उनके बाद राज्य का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसे लेकर पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि इस संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही लेंगी, लेकिन डीजी पद की नियुक्ति में लोकसभा चुनाव 2014 व विधानसभा चुनाव 2016 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

कतार में तीन वरिष्ठ डीजी
नपराजित मुखर्जी के बाद सीनियरिटी की दृष्टि से इस समय तीन सीनियर डीजी हैं-सुशांत भट्टाचार्य, दिलीप मित्र व विजय कुमार. सुशांत भट्टाचार्य फिलहाल राज्य पुलिस डॉयरेक्टर्स ऑफिसर्स ऑन स्पेशल डय़ूटी के रूप में कार्यरत हैं, जबकि दिलीप मित्र डीजी ट्रेनिंग पद पर कार्यरत हैं. दोनों ही 1976 बैच के आइपीएस है.

वहीं, विजय कुमार इंफोर्समेंट ब्रांच में डीजी पद पर कार्यरत हैं. वह 1981 बैच के आइपीएस हैं, हालांकि विजय कुमार से सीनियर 1977 बैच के एस जयरमन, 1980 बैच के बीडी शर्मा, सुरेंद्र सिंह इस समय केंद्र सरकार के डेप्यूटेशन पर हैं. इनमें जयरमण व सुरेंद्र सिंह केंद्रीय सरकार के पद से ही अवकाश ग्रहण करना चाहते हैं. दूसरी ओर, गृह विभाग के एक बड़ा वर्ग बीडी शर्मा को राज्य के अगले पुलिस महानिदेशक के रूप में देखना चाहता है. फिलहाल बीडी शर्मा बीएसएफ में एडीजी पद पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola