बीएसएफ ने पकड़े दुर्लभ प्रजाति के कछुए

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के गाईघाटा के तेतुलबेड़िया इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा से भारी तादाद में दुलर्भ जाति के कछुआ बरामद किया. इन कछुआ को दो तस्कर एक बड़े बॉक्स में भर कर भारतीय सीमा से बांग्लादेश में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी बीएसएफ […]

विज्ञापन

कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के गाईघाटा के तेतुलबेड़िया इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा से भारी तादाद में दुलर्भ जाति के कछुआ बरामद किया. इन कछुआ को दो तस्कर एक बड़े बॉक्स में भर कर भारतीय सीमा से बांग्लादेश में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी बीएसएफ के 40 नंबर बटालियन ने तस्करों को रुकने के लिए कहा, वे इस पर बॉक्स को छोड़ कर पाट के खेत से होकर बांग्लादेश में घुस गये.

बीएसएफ ने बाद में तलाशी के बाद वहां से एक बड़ा बॉक्स बरामद किया. बॉक्स का खोल कर जांच करने पर उसमें से भारी तादाद में कछुआ बरामद किया गया.

बीएसएफ ने बॉक्से से 952 कछुआ बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ 18 लाख 92 हजार रुपये बतायी गयी है. बीएसएफ ने बताया कि इन कछुएं को बांग्लादेश में तस्करी करने के लिए ले जया जा रहा था. इन कछुओं को बाद में वन दफ्तर को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola