पश्चिम बंगाल के मंत्री की पिटाई,भीड़ ने बंधक बनाया
धार्मिक स्थल का विवाद. नूरे आलम चौधरी को बंधक बनाया रामपुरहाट (बोलपुर) : राज्य के पशुपालन मंत्री नूरे आलम चौधरी को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में जमीन विवाद को लेकर भीड़ ने पीटने के बाद बंधक बना लिया. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गये. विवादित जमीन रामपुरहाट के एक कॉलेज की है. […]
धार्मिक स्थल का विवाद. नूरे आलम चौधरी को बंधक बनाया
रामपुरहाट (बोलपुर) : राज्य के पशुपालन मंत्री नूरे आलम चौधरी को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में जमीन विवाद को लेकर भीड़ ने पीटने के बाद बंधक बना लिया. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गये. विवादित जमीन रामपुरहाट के एक कॉलेज की है.
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सी सुधाकर ने कहा है कि भीड़ ने चौधरी की पिटाई की और उन्हें सुबह लगभग 11:30 बजे कॉलेज के एक कमरे में बंद कर दिया. एसपी ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भरती नहीं कराया जा सका, क्योंकि भीड़ कॉलेज परिसर को अपने कब्जे में ले चुकी थी.
उन्होंने कहा कि मंत्री के इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल से जिस मेडिकल वैन को भेजा गया था, उसे कॉलेज परिसर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गयी. रात आठ बजे तक मंत्री स्कूल परिसर में ही रहे. उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करायी गयी है.
क्या है विवाद
विवाद कुछ वर्ष पहले का है. रामपुरहाट के दोखालबटी गांव में मंत्री की अध्यक्षतावाली एक ट्रस्ट की जमीन पर मसजिद बनायी गयी थी, जहां एक महिला कॉलेज है. रविवार को जब मंत्री कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तो भीड़ ने मंत्री का घेराव किया और उनकी पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










