मंगल पर भी नजर आयेंगे बंगाली

Updated:
विज्ञापन

हॉलैंड की संस्था मार्स वन की लाल ग्रह पर कॉलोनी बनाने की पहल कोलकाता : पर्यटन के रसिया बंगाली अब मंगल ग्रह पर भी नजर आनेवाले हैं. मार्स वन नामक हॉलैंड की एक संस्था ने मंगल पर 2023 तक एक स्थायी कॉलोनी तैयार करने की योजना बनायी है, जिसमें रहने के लिए यह संस्था पृथ्वी […]

विज्ञापन

हॉलैंड की संस्था मार्स वन की लाल ग्रह पर कॉलोनी बनाने की पहल

कोलकाता : पर्यटन के रसिया बंगाली अब मंगल ग्रह पर भी नजर आनेवाले हैं. मार्स वन नामक हॉलैंड की एक संस्था ने मंगल पर 2023 तक एक स्थायी कॉलोनी तैयार करने की योजना बनायी है, जिसमें रहने के लिए यह संस्था पृथ्वी वासियों को वहां भेजेगी.

मार्स वन के इस एलान का दुनिया भर में स्वागत हुआ है.

संस्था ने मंगल ग्रह की सैर पर जाने के इच्छुक लोगों को आवेदन करने के लिए कहा था, जिसकी अंतिम समयसीमा शनिवार को समाप्त हो गयी. मंगल के आठ महीने के सफर पर जाने के लिए दुनिया भर से लाखों लोगों ने आवेदन किया है. भारत से आठ हजार से अधिक लोगों ने इस वनवे ट्रिप पर जाने के लिए आवेदन किया है. आवेदन करने वालों के मामले में भारत चौथे पायदान पर है.

भारत से आगे अमेरिका, चीन ब्राजील हैं. भारत से आवेदन करनेवालों में एक बड़ी संख्या कोलकाता समेत बंगालवासियों की भी है.

लाल ग्रह पर जाने की इच्छा रखने वालों को यह पता है कि एक बार वहां जाने के बाद वह दोबारा पृथ्वी पर नहीं पायेंगे. पर मंगल पर कदम रखने वाले प्रथम पृथ्वीवासी के तौर पर अपना नाम दर्ज करवानेवालों को इसकी कोई परवाह नहीं है. सभी पृथ्वी को अलविदा कह कर मंगल पर जिंदगी बसर करने के लिए बेहद उत्सुक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola