सोदपुर में युवक की हत्या
कोलकाता: उत्तर 24 परगना के सोदपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक की आनुमानित उम्र करीब 32 वर्ष है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि शनिवार तड़के युवक की हत्या कर शव को सोदपुर के कल्याणी हाइवे के निकट एक तालाब […]
कोलकाता: उत्तर 24 परगना के सोदपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक की आनुमानित उम्र करीब 32 वर्ष है.
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि शनिवार तड़के युवक की हत्या कर शव को सोदपुर के कल्याणी हाइवे के निकट एक तालाब के किनारे फेंक दिया गया.
शनिवार सुबह इलाके के लोगों ने शव को देखा. मृतक के शरीर पर ट्रैक सूट देख कर पुलिस का अनुमान है कि वह शायद मॉर्निग वाक के लिए निकला था. सुनसान इलाके में उसके गले व हाथ की नस को काट दी गयी. शरीर पर भी धारदार हथियार से वार के निशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










