नौ को मेटाडोर व मिनीडोर हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता मेटाडोर-मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) ने नौ सितंबर को मेटाडोर व मिनीडोर हड़ताल की धमकी दी है. कोलकाता मेटाडोर-मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) के महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि 10 जुलाई को उन लोगों ने राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र से मुलाकात की थी. परिवहन सचिव अलापन बंद्योपाध्याय की उपस्थिति […]

विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता मेटाडोर-मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) ने नौ सितंबर को मेटाडोर व मिनीडोर हड़ताल की धमकी दी है. कोलकाता मेटाडोर-मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) के महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि 10 जुलाई को उन लोगों ने राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र से मुलाकात की थी. परिवहन सचिव अलापन बंद्योपाध्याय की उपस्थिति में परिवहन मंत्री ने उन लोगों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था. 14 अगस्त को परिवहन मंत्री को पत्र भी भेजा है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि वे लोग एक सप्ताह तक और इंतजार करेंगे. यदि इस अवधि के दौरान परिवहन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो नौ सितंबर को हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे.

उन्होंने बताया कि नो एंट्री की समय सीमा दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे की जगह सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक करने की मांग की है. इसके साथ ही मेटाडोर व मिनीडोर ऑपरेटर्स व चालकों को ट्रैफिक पुलिस के जुल्म का शिकार होना पड़ता है. इसके खिलाफ उन लोगों ने कई बार अपील की है, लेकिन पुलिस अत्याचार बंद नहीं हो रहा है. उन्होंने पुलिस जुल्म तत्काल बंद करने की मांग की.

इसके साथ ही मेटाडोर व मिनीडोर के लिए पार्किग की व्यवस्था करने तथा परिवहन श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा देने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि वे लोग किराया वृद्धि की मांग नहीं कर रहे हैं, वरन उन लोगों की मांगें तकनीकी हैं. परिवहन विभाग इन मांगों को स्वीकार कर सकती है. इससे इस पेशे से जुड़े लोगों को सुविधा होगी. दूसरी ओर, कोलकाता मेटाडोर-मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) के अध्यक्ष एकराम खान ने कहा कि पूरे महानगर में लगभग 24000 मेटाडोर व मिनीडोर चलते हैं. उन्होंने मेटाडोर व मिनीडोर से जुड़े अन्य संगठनों से अपील की कि वे लोग भी इस हड़ताल में शामिल हों और हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola