सारदा घोटाला: सीबीआई ने कहा मुकुल रॉय 30 जनवरी को पेश होंगे

Updated:
विज्ञापन
सारदा घोटाला: सीबीआई ने कहा मुकुल रॉय 30 जनवरी को पेश होंगे

कोलकाता: सीबीआई की विशेष शाखा ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय ने सारदा घोटाले के सिलसिले में 30 जनवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होने का भरोसा दिलाया है. सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मुकुल रॉय ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह […]

विज्ञापन

कोलकाता: सीबीआई की विशेष शाखा ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय ने सारदा घोटाले के सिलसिले में 30 जनवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होने का भरोसा दिलाया है.

सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मुकुल रॉय ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह करोडों रुपये के सारदा घोटोले के सिलसिले में जांच एजेंसी के सामने 30 जनवरी को पेश होंगे.’’सीबीआई ने उनसे 28 जनवरी को पेश होने को कहा था लेकिन तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने समय मांगा था क्योंकि सीबीआई जांच को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस दोनों द्वारा दायर की गयी याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय सुनवाई करने वाली थी.
रॉय से पहले 21 जनवरी को पेश होने को कहा गया था. सीबीआई ने कहा था कि मामले में गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्र के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के सिलसिले में रॉय से पूछताछ करनी जरुरी है. मित्र इस समय जेल में बंद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola