उद्योगपतियों से मुंबई में मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए एक अगस्त को मुंबई में बैंकरों व उद्योगपतियों के साथ मुलाकात करेंगी और उनके साथ बैठक में कुछ उपायों की घोषणा करेंगी. राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने आज यहां कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुंबई के वल्र्ड […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए एक अगस्त को मुंबई में बैंकरों व उद्योगपतियों के साथ मुलाकात करेंगी और उनके साथ बैठक में कुछ उपायों की घोषणा करेंगी.

राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने आज यहां कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुंबई के वल्र्ड ट्रेड सेंटर में एक अगस्त को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक बैठक में मुख्यमंत्री कुछ उपायों की घोषणा करेंगी.’’ उन्होंने कहा कि करीब 65 उद्योगपति और 25 बैंकर बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक में आईटीसी चेयरमैन वाई.सी. देवेश्वर, आरपी संजीव गोयनका ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका, अंबुजा रीयल्टी के चेयरमैन हर्ष न्योटिया, पैटन ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजय बुधिया और एपीजे ग्रुप के वाइस चेयरमैन करण पाल हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola