पश्चिम बंगाल सरकार को कानून-व्यवस्था देखनी होगी:मुनियप्पा
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने कानून-व्यवस्था को राज्य का विषय बताते हुए आज कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को इसे बनाए रखना चाहिए.सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्य मंत्री मुनियप्पा ने यहां पत्रकारों को कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मारे गए हैं. यह चिंता का विषय है. कानून व्यवस्था […]
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने कानून-व्यवस्था को राज्य का विषय बताते हुए आज कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को इसे बनाए रखना चाहिए.सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्य मंत्री मुनियप्पा ने यहां पत्रकारों को कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मारे गए हैं. यह चिंता का विषय है. कानून व्यवस्था राज्य का विषय है. उचित रुप से कानून-व्यवस्था बरकरार रखना राज्य सरकार का फर्ज है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य सरकार से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं.’’ राज्य में 11 जुलाई से पंचायत चुनाव के दौरान चुनावी हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है.
कांग्रेस और माकपा दोनों ने सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में आतंक खड़ा करने का आरोप लगाया है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस समिति नेता मानस भुइंया ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य चुनाव आयोग के साथ सहयोग नहीं कर रही.भुइंया ने कहा, ‘‘अगर कोई शख्स चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में मारा जाता है तो यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन अगर कोई बाहर हिंसा में मारा जाता है तो यह राज्य की जिम्मेदारी है.’’उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर भड़काउ भाषण दे कर हिंसा उकसाने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










