अस्मत बचाने को ट्रेन से कूदी युवती

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: अस्मत बचाने के लिए रविवार को एक युवती ने बाली और बेलूड़ स्टेशनों के बीच डाउन दिल्ली-हावड़ा जनता एक्सप्रेस से छलांग लगा दी. ट्रेन के महिला डिब्बे में एक युवक उससे छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था. युवती को जख्मी हालत में कोलकाता स्थित वेलव्यू क्लिनिक में भरती कराया गया. राज्य सरकार इलाज का […]

विज्ञापन

हावड़ा: अस्मत बचाने के लिए रविवार को एक युवती ने बाली और बेलूड़ स्टेशनों के बीच डाउन दिल्ली-हावड़ा जनता एक्सप्रेस से छलांग लगा दी. ट्रेन के महिला डिब्बे में एक युवक उससे छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था. युवती को जख्मी हालत में कोलकाता स्थित वेलव्यू क्लिनिक में भरती कराया गया. राज्य सरकार इलाज का खर्च उठायेगी.

पीड़िता आसनसोल की रहने वाली है. वह कोलकाता में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में काम करती है. उसके परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. इस मामले में बेलूड़ जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.सीमा को डिब्बे में अकेली देख बंडेल स्टेशन पर युवक ने छेड़खानी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola