जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी
कोलकाता बैरकपुर में अपने ही एके 47 राइफल से गोली मार कर केंद्रीय वाहिनी के एक जवान ने खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम मुकेश कुमार बुल्लू (26) बताया गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार को चुनाव आरंभ होने के पहले उसने हताशा की वजह से स्वयं गोली मार कर खुदकुशी कर ली. बैरकपुर […]
कोलकाता बैरकपुर में अपने ही एके 47 राइफल से गोली मार कर केंद्रीय वाहिनी के एक जवान ने खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम मुकेश कुमार बुल्लू (26) बताया गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार को चुनाव आरंभ होने के पहले उसने हताशा की वजह से स्वयं गोली मार कर खुदकुशी कर ली.
बैरकपुर के एसडीओ पूर्णेदु माझी ने बताया कि शुक्रवार तड़के काउगाछी पंचायत के विवेकानंदगढ़ प्राथमिक विद्यालय में उसकी चुनाव की डय़ूटी पड़ी थी. उसी दौरान उसने अपने एके 47 रायफल से अपने आप को गोली मार ली. गोली सिर में लगने से उसकी मौत हो गयी.
उसे पहले भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उसे कल्याणी जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ड्यूटी के दबाव की वजह से उसके खुदकुशी करने की आशंका जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










