पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 4 की मौत
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के दौरान हिंसा, बूथ पर कब्जा करने आदि की छिटपुट घटनाएं सामने आईं जिनमें चार लोगों की मौत हो गई. करीब 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दक्षिण 24 परगना में जयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के माया हाउली गांव स्थित एक मतदान केंद्र […]
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के दौरान हिंसा, बूथ पर कब्जा करने आदि की छिटपुट घटनाएं सामने आईं जिनमें चार लोगों की मौत हो गई. करीब 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
दक्षिण 24 परगना में जयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के माया हाउली गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर देर शाम साढ़े आठ बजे मतदान चल ही रहा था और कतार में खड़े एक युवक को गोली मार दी गई.
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे 24 उत्तर परगना जिले में देगंगा पुलिस थाना क्षेत्र के इजाजपुर में शेख अनवर हुसैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










