पंचायत चुनावों का तीसरा चरण शांतिपूर्ण:ममता
रामपुरहाट : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने विपक्षी माकपा को भी आड़े हाथ लिया. माकपा पर चुनावों को बाधित करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा, ‘‘जब उनकी योजना नाकाम हो गयी तो वे आतंक फैलने के बारे में […]
रामपुरहाट : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने विपक्षी माकपा को भी आड़े हाथ लिया.
माकपा पर चुनावों को बाधित करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा, ‘‘जब उनकी योजना नाकाम हो गयी तो वे आतंक फैलने के बारे में चिल्ला रहे हैं. जनता उनके साथ नहीं है.’’मुख्यमंत्री ने दावा किया कि माकपा समर्थक टीवी समाचार चैनलों को दिये गये माकपा नेताओं के साक्षात्कारों से मतदाता प्रभावित नहीं होंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘दो साल के बाद भी आप जनता से कटे हुए हैं. आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि लोग आपके लिए वोट करेंगे?’’ उत्तर 24-परगना जिले में कुछ इलाकों में माकपा द्वारा सड़क मार्ग अवरद्ध करने की खबरों पर ममता ने कहा कि इससे जनता के सामने दिक्कतें पैदा होती हैं.
पंचायत चुनावों में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस की जबरदस्त जीत का विश्वास जताते हुए ममता ने दावा किया कि माकपा, कांग्रेस और भाजपा को मतदान पेटियां खुलने पर अपनी हालत पता चल जाएगी. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘‘चुनाव के बाद वे (माकपा नेता) वेनेजुएला, क्यूबा और कोरिया चले जाएंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










