ावड़ा स्टेशन से 22 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

आरपीएफ ने हावड़ा स्टेशन से 22 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
हावड़ा. आरपीएफ ने हावड़ा स्टेशन से 22 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम कुंदन कुमार (23) और धर्मेंद्र कुमार (21) हैं. दोनों ही बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने आरपीएफ को बताया कि वह 23 जुलाई को बिहार के हाजीपुर से हावड़ा पहुंचे थे. हावड़ा पहुंचने पर एक अज्ञात व्यक्ति मिला और उसने उन्हें दो बैग दिये और उसे दिल्ली पहुंचाना था. ऐसा उन्होंने उनके गांव के एक व्यक्ति के कहने पर किया था. जानकारी के अनुसार, नौ नंबर प्लेटफार्म से दोनों को गिरफ्तार किया गया. उनके बैग की जांच करने पर उनमें से 22.44 किलो गांजा बरामद किया गया. दोनों के बैग में 11 पैकेट थे. आरपीएफ ने जब्त गांजा और दोनों आरोपियों को हावड़ा जीआरपी के हवाले कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










