नाबालिग के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत बाघागोड़िया गांव से पुलिस ने 17 वर्षीय एक नाबालिग के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम शेख नू्र आलम है. गौरतलब कि वर्ष 2019 के मई महीने में नूर आलम ने इलाके की एक 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण किया और उसके साथ फरार […]
खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत बाघागोड़िया गांव से पुलिस ने 17 वर्षीय एक नाबालिग के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम शेख नू्र आलम है. गौरतलब कि वर्ष 2019 के मई महीने में नूर आलम ने इलाके की एक 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण किया और उसके साथ फरार हो गया था.
नाबालिग लड़की का अपहरण करके वह हुगली जिले के राजहाटी इलाके में रह रहा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह बनारस फरार हो गया. रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नूर आलम अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




