120 किलो मरी मुर्गियों के साथ दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 1:06 AM
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थानांतर्गत पद्मपुकुर बाइपास इलाके से मरी मुर्गियों से भरी मेटाडोर के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मेटाडोर से 120 किलो मरी मुर्गियां जब्त की हैं. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे मरी मुर्गियां कहां […]
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थानांतर्गत पद्मपुकुर बाइपास इलाके से मरी मुर्गियों से भरी मेटाडोर के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मेटाडोर से 120 किलो मरी मुर्गियां जब्त की हैं. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे मरी मुर्गियां कहां से ला रहे थे और कहां इसकी सप्लाई होनी थी.
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शुक्रवार रात मरी मुर्गियों को मेटाडोर में छिपा कर बारुईपुर स्थित बाइपास होते हुए ले जा रहे थे. ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मेटाडोर देख कर संदेह हुआ. पुलिस ने जब मेटोडोर की तलाशी ली तो उसमें से मरी मुर्गियां बरामद हुईं. पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने बताया कि मछलियों के चारे के लिए मरी मुर्गियों को ले जा रहे हैं.
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने इसकी सूचना बारुईपुर थाने को दी. कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मेटाडोर में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मुर्गियां भी जब्त कर लीं. पुलिस का मानना है कि युवक संभवत: आसपास के इलाकों में मरी मुर्गियां आपूर्ति करने के इरादे से ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










