हीरा जड़ित गहने के साथ एक गिरफ्तार

कोलकाता : पोस्ता इलाके में एक स्वर्ण व्यापारी के पास से नौ लाख रुपये का गहना (इयर टॉप्स) लेकर भागे एक स्वर्ण कर्मचारी को पुलिस ने बागुइहाटी से गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपी का नाम राजा मंडल (40) है. वह बागुइहाटी के केष्टोपुर का रहनेवाला है. उसके घर से पुलिस ने नौ लाख रुपये कीमत […]
कोलकाता : पोस्ता इलाके में एक स्वर्ण व्यापारी के पास से नौ लाख रुपये का गहना (इयर टॉप्स) लेकर भागे एक स्वर्ण कर्मचारी को पुलिस ने बागुइहाटी से गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपी का नाम राजा मंडल (40) है. वह बागुइहाटी के केष्टोपुर का रहनेवाला है. उसके घर से पुलिस ने नौ लाख रुपये कीमत का इयर टॉप्स जब्त कर लिया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र कुमार जठुआ नामक स्वर्ण व्यापारी ने इसकी शिकायत पोस्ता थाने में दर्ज करायी थी. शिकायत में पुलिस को उन्होंने बताया कि उन्होंने नौ लाख रुपये का एक जोड़ी हीरा जड़ित इयर टॉप्स राजा मंडल को नेकलेस बनाने के लिए दिया था. आरोप है कि इयर टॉप्स लेकर इसका नेकलेस बनाने के बजाय वह फरार हो गया.
उससे काफी संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद इसकी शिकायत पोस्ता थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच कर मुखबिरों की मदद से गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ कर बाकी के गहने उससे बरामद करने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




