आदिवासी महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं ली शिकायत
Updated at : 15 Dec 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

अदालत पहुंची पीड़िता पानागढ़ : वीरभूम जिले के राजनगर थाना के कालहिद ग्राम में एक आदिवासी महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया व उसके साथ मारपीट भी की. आरोप है कि पीड़िता जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर […]
विज्ञापन
अदालत पहुंची पीड़िता
पानागढ़ : वीरभूम जिले के राजनगर थाना के कालहिद ग्राम में एक आदिवासी महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया व उसके साथ मारपीट भी की. आरोप है कि पीड़िता जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने सिउड़ी जिला अदालत में मामला दायर किया है.
घटना को लेकर गांव के लोगों में भी भारी नाराजगी है. घटना में आरोपी शिशुपद मुर्मू है. घटना के संबंध में पीड़िता आदिवासी महिला ने बताया कि बुधवार को खेत में काम कर रही थी, उसी समय शिशुपद मुर्मू उसे जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया व मारपीट भी की. बाद में गांव के लोगों ने बेहोशी की हालत में पीड़िता को बरामद किया व उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना को लेकर पीड़िता ने अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत थाना में दर्ज करायी. लेकिन थाना की ओर से एफआईआर की कोई रिसीव कॉपी नहीं दी गयी. घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से पीड़िता ने सिउड़ी जला अदालत में इंसाफ के लिए गुहार लगायी है. मामले को लेकर पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




