शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा के देशबंधु पार्क इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने और फिर गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार रात एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम शुभंकर चक्रवर्ती बताया गया है. पुलिस […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा के देशबंधु पार्क इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने और फिर गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार रात एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम शुभंकर चक्रवर्ती बताया गया है.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुभंकर एम्ब्रायडरी का काम करता है. युवती के परिवारवालों ने शिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी युवक ने युवती को शादी करने की बात कह कर उससे शारीरिक संबंध बनाया और फिर युवती जब गर्भवती हो गयी, तो उसने शादी से इनकार कर दिया. घरवालों को जब घटना की जानकारी हुई तो तुरंत थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola