तृणमूल नेता की गोली मार कर हत्या
Updated at : 10 Oct 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

चेहरे पर नकाब पहन कर पांच बाइक पर आये थे सात अज्ञात हमलावर हल्दिया : राज्य में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद भी राजनीतिक हत्या की घटनाएं अभी तक जारी हैं. पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांसकुड़ा में एक और राजनीतिक हत्या का मामला सामने आया है, जहां तृणमूल के युवा नेता कुरबान शाह की गोली […]
विज्ञापन
चेहरे पर नकाब पहन कर पांच बाइक पर आये थे सात अज्ञात हमलावर
हल्दिया : राज्य में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद भी राजनीतिक हत्या की घटनाएं अभी तक जारी हैं. पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांसकुड़ा में एक और राजनीतिक हत्या का मामला सामने आया है, जहां तृणमूल के युवा नेता कुरबान शाह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार देर रात की है.
पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात कुरबान पांसकुड़ा के मैसूर स्थित अपने दफ्तर में बैठे हुए थे. इसी समय पांच बाइक पर सात अज्ञात हमलावर चेहरे पर नकाब पहन कर आये और कुरबान पर गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. वह पांसकुड़ा ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे.
घटना के समय कार्यालय में तृणमूल के पांच अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ बैठे हुए थे. गोली लगने के बाद वह रक्तरंजित हालत में जमीन पर गिर पड़े. कार्यालय में अफरातफरी मच गयी और इसी बीच सारे हमलावर फरार हो गये. वहां मौजूद लोगों की मदद से कुरबान को मेदिनीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची.
स्थानीय लोगों से पूछताछ कर और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गयी है. मामले मेें पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




