नेकलेस चोरी कांड में एक और गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में ज्वेलरी व्यवसायी की वर्कशॉप से 50 लाख रुपये के हीरे का नेकलेस चोरी मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शकील हुसैन (27) है. वह उसी वर्कशॉप में काम करता था, जहां चोरी हुई थी. उसे कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग ने हुगली […]
विज्ञापन
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में ज्वेलरी व्यवसायी की वर्कशॉप से 50 लाख रुपये के हीरे का नेकलेस चोरी मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शकील हुसैन (27) है. वह उसी वर्कशॉप में काम करता था, जहां चोरी हुई थी. उसे कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग ने हुगली के हरिपाल इलाके से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार गत 23 अगस्त को गिरीश पार्क थाने में एक ज्वेलरी व्यवसायी प्रशांत मल ने उनके गहनों की वर्कशॉप से 50 लाख रुपये के नेकलेस चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी.
पुलिस को बड़ाबाजार इलाके के ज्वेलरी वर्कशॉप में देश के विभिन्न जगहों से कारीगरों की सप्लाई करनेवाले मन्नान शेख का पता चला. उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके हुगली के गुप्तीपाड़ा स्थित आवास से हीरे का नेकलेस बरामद कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ के बाद हीरे के नेकलेस चोरी मामले में शकील का पता चला और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










