चाची-गृह शिक्षक के बीच अवैध संबंध की वजह से गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 1:51 AM
दालकोला : उत्तर बंगाल के दालकोला थाना के हाटबाड़ी इलाके में तीसरी कक्षा की छात्रा सोनाली मंडल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि बच्ची ने अपनी चाची व गृह शिक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसी के कारण बच्ची की हत्या […]
दालकोला : उत्तर बंगाल के दालकोला थाना के हाटबाड़ी इलाके में तीसरी कक्षा की छात्रा सोनाली मंडल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि बच्ची ने अपनी चाची व गृह शिक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसी के कारण बच्ची की हत्या कर उसे अलमारी में रखकर व बाद में झाड़ियों में फेंक दिया गया.
मृत बच्ची की चाची प्रियंका मंडल से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ. चाची ने स्वीकार किया है कि गृह शिक्षक प्रदीप विश्वास के साथ उसके अवैध संबंध के कारण बच्ची की हत्या की गयी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को दोनों आरोपियों को इस्लामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया है. न्यायाधीश ने उन्हें सात दिनों के पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










