भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद पथावरोध, बूथ अध्यक्ष के अपहरण की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 1:15 AM
बूथ स्तरीय भाजपा नेताओं के अपहरण की कोशिश का आरोपकूचबिहार 1 नंबर ब्लॉक के मोवामारी इलाके की घटनीकूचबिहार : लोकसभा चुनाव के बाद भी कूचबिहार में राजनैतिक परिस्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. भाजपा व तृणमूल के बीच संघर्ष व भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ के कारण विभिन्न ग्राम पंचायतों का माहौल गर्म है. आरोप है कि […]
बूथ स्तरीय भाजपा नेताओं के अपहरण की कोशिश का आरोप
कूचबिहार 1 नंबर ब्लॉक के मोवामारी इलाके की घटनी
कूचबिहार : लोकसभा चुनाव के बाद भी कूचबिहार में राजनैतिक परिस्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. भाजपा व तृणमूल के बीच संघर्ष व भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ के कारण विभिन्न ग्राम पंचायतों का माहौल गर्म है. आरोप है कि भाजपा बूथ अध्यक्ष व मंडल सचिव के अपहरण की कोशिश की गयी थी. इसके खिलाफ सोमवार को इलाके भाजपा कार्यकर्ताओं ने कूचबिहार सातमाइल बाजार इलाके में पथावरोध किया.
रविवार रात भी कूचबिहार 1 नंबर ब्लॉक के मोवामारी इलाके में भाजपा के पार्टी कार्यालय में तृणमूल द्वारा तोड़फोड़ करने का आरोप सामने आया है. इसके साथ भाजपा बूथ अध्यक्ष तापस बर्मन एवं मंडल सचिव मानिक दास का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप भी तृणमूलियों पर लगा है. इसके खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कूचबिहार माथाभांगा राज्य सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रही है.
आरोप है कि पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ के दौरान पुलिस तृणमूल के गुंडों के बजाय मासूम दो भाजपाईयों को गिरफ्तार कर ले गयी. हालांकि तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने तृणमूल पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष मालती राभा ने बताया कि लोगों ने शांति के लिए भाजपा का चयन किया है. लेकिन तृणमूल के नेता मंत्री प्रशासन के जरिए इलाके में आतंक कायम कर रहे है. जिलाशासक व एसपी उनकी मदद कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










