बड़ाबाजार में चल रहा पानी का अवैध कारोबार

Updated at : 26 Jul 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाबाजार में चल रहा पानी का अवैध कारोबार

निगम के पानी को ही प्यूरीफाइ कर बोतलबंद के नाम पर बेच रहे कारोबारी ,निगम ने चलाया अभियान दो व्यवसायियों पर होगी कार्रवाई कोलकाता : बिजनेस हब माने जानेवाले बड़ाबाजार में पानी का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है. कहीं प्लाइवुड दुकान चलाने की आड़ में, तो कहीं पानी के होलसेल लाइंस से बोतल बंद […]

विज्ञापन

निगम के पानी को ही प्यूरीफाइ कर बोतलबंद के नाम पर बेच रहे कारोबारी ,निगम ने चलाया अभियान

दो व्यवसायियों पर होगी कार्रवाई

कोलकाता : बिजनेस हब माने जानेवाले बड़ाबाजार में पानी का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है. कहीं प्लाइवुड दुकान चलाने की आड़ में, तो कहीं पानी के होलसेल लाइंस से बोतल बंद पानी तैयार किया जा रहा है. भनक लगते ही कोलकाता नगम निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को तीन जगहों पर छापेमारी की गयी.

निगम ने महानगर के 21 नंबर वार्ड स्थित नीमतल्ला घाट के पास स्ट्रैंड रोड इलाके में तीन जगहों पर पानी तैयार करनेवाली कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की. यह जानकारी कोलकाता के डिप्टी मेयर अतिन घोष ने दी. उन्होंने बताया कि तीनों ही जगहों से पानी के नमूने संग्रह किये गये हैं. वहीं, इस अभियान के दौरान पता चला है कि पानी के एक व्यवसायी पर मिस ब्रांडिंग का मामला चल रहा है. हालांकि प्राथमिक जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पायी गयी है.

उधर, पानी के कारोबार चलानेवाले दो अन्य व्यवसायी ब्यूरो स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया के सर्टिफिकेट के बगैर ही बोतलबंद पानी तैयार कर रहे हैं. इन कारोबारियों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.अतिन घोष ने कहा कि उक्त व्यवासियों में से एक के पास होलसेल लाइंस जबकि दूसरे के पास डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस है, जिसके आधार पर दोनों बोतलबंद पानी तैयार कर रहे थे, जो गैर कानूनी है.

उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर निगम द्वारा सप्लाई किये गये पानी को ही प्यूरीफाइ की जा रही थी. इसके अलावा और भी कई गड़बड़ी पायी गयी है. दोनों व्यवसायियों के होलसेल व डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस न केवल रद्द किये जायेंगे, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. श्री घोष ने कहा कि वह जल्द ही चीफ मैनेजर लाइसेंस के साथ बैठक भी करेंगे, ताकि ऐसे कारोबारियों पर निगम नजर रख सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola