आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी, कराया विवाह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 12:57 AM

विज्ञापन

खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत मनसूका गांव के धसाचांदपुर इलाके में ग्रामीणों ने पंचायत बुला कर विवाहित महिला के साथ एक युवक की शादी करा दी. गौरतलब है कि धसाचांदपुर गांव के युवक के साथ उसी गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध थे. मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने दोनों […]

विज्ञापन

खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत मनसूका गांव के धसाचांदपुर इलाके में ग्रामीणों ने पंचायत बुला कर विवाहित महिला के साथ एक युवक की शादी करा दी. गौरतलब है कि धसाचांदपुर गांव के युवक के साथ उसी गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध थे. मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और उन्हें पेड़ से बांध कर उनकी पिटाई की.

इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर दोनों की शादी करा दी. उनकी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं. दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच मधुर संबंध हैं जिससे कुछ लोगों को ईर्ष्या हो रही थी, इसलिए साजिश रचकर उन्हें बदनाम किया गया है. वहीं ग्रामीणों का कहना इस तरह की हरकत से गांव का माहौल खराब हो रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola