महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

खड़गपुर : खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत नीमपुरा रेल यार्ड अौर बी टाइप रेल क्वार्टर के बीच स्थित मैदान में एक महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक नाबालिग को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गयी. स्थानीय व पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का नाम प्रीति काडा है. वह भवानीपुर […]
खड़गपुर : खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत नीमपुरा रेल यार्ड अौर बी टाइप रेल क्वार्टर के बीच स्थित मैदान में एक महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक नाबालिग को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गयी. स्थानीय व पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का नाम प्रीति काडा है. वह भवानीपुर के माठपाड़ा इलाके की निवासी है.
वह तालबगीचा अपने मायके गयी थी. वापस लौटते समय एक नाबालिग ने प्रीति ने उसके पांव अौर पीठ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. प्रीति को खड़गपुर महकमा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. मालूम हो कि महिला पर जानलेवा हमला करने वाला नाबालिग उसका पड़ोसी है. घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




