ससुराल वालों ने गर्भवती को जिंदा जलाया

पानागढ़ : दहेज लोभी ससुराल वालों ने गर्भवती को जिंदा जलाकर हत्या कर दी. घटना बीरभूम जिले के नानूर थाना के मोहनपुर ग्राम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया. वहीं घटना के बाद वाहन चालक पति अमल मेटे, संतोष मेटे, बेली मेटे, रिंकू मेटे, तपती मेटे, बकुल मेटे […]
पानागढ़ : दहेज लोभी ससुराल वालों ने गर्भवती को जिंदा जलाकर हत्या कर दी. घटना बीरभूम जिले के नानूर थाना के मोहनपुर ग्राम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया. वहीं घटना के बाद वाहन चालक पति अमल मेटे, संतोष मेटे, बेली मेटे, रिंकू मेटे, तपती मेटे, बकुल मेटे मौक से फरार बताये जा रहे है. मृतका का नाम सरस्वती मेटे है.
पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम थाना के नवग्राम निवासी सरस्वती मेटे का विवाह एक वर्ष पूर्व बीरभूम जिले के मोहनपुर ग्राम निवासी अमल मेटे से हुआ था. सरस्वती मेटे के पिता सजल माझी तथा मां शेफाली माझी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही सरस्वती पर दहेज उत्पीड़न को लेकर उस पर अत्याचार किया जा रहा था. अमल का अन्य स्त्री से भी अवैध संबंध था. उनकी पुत्री ने इस अवैध संबंध का विरोध किया तो उस पर अत्याचार किया जाने लगा.
उस दौरान सरस्वती गर्भ से थी. इसके बावजूद ससुराल वालों तथा पति ने सोमवार रात सरस्वती को घर में बंदी बनाकर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना के बाद मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बोलपुर महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही बंधक बनाकर गर्भवती बेटी को जिंदा जलाकर हत्या का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










