बारासात में दो भाजपा समर्थक को पीट कर किया घायल

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के दमगाछी इलाके में शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी के दो समर्थकों को पीट कर घर घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके नाम गणेश राउत व आकाश बनर्जी बताये गये हैं. भाजपा समर्थकों […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के दमगाछी इलाके में शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी के दो समर्थकों को पीट कर घर घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके नाम गणेश राउत व आकाश बनर्जी बताये गये हैं.
भाजपा समर्थकों ने इस घटना में तृणमूल कांग्रेस समर्थित अपराधियों के हाथ होने का आरोप लगाया है. वहीं स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने इन आरोपों से इनकार किया है. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कदमगाछी स्टेशन के निकट स्थित एक चाय की दुकान पर गणेश राउत व आकाश बैठ कर बात कर रहे थे. आरोप है कि उसी दौरान कुछ तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










