बशीरहाट में व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : घर से कुछ दूरी पर एक युवक को अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम अजय मंडल बताया गया है. यह घटना बशीरहाट […]
विज्ञापन
कोलकाता : घर से कुछ दूरी पर एक युवक को अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम अजय मंडल बताया गया है. यह घटना बशीरहाट के बादुड़िया पूर्व वाजिदपुर इलाके की है.
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अजय मछली का व्यवसाय करता था. शनिवार रात किसी काम से घर के बाहर निकला था. अभी कुछ ही दूर पहुंचा था. कि अपराधियों ने उसे घेर कर धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया. उसके चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोगों के वहां पहुंचते देख अपराधी उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़ फरार हो गये.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह कुछ दिनों पहले ही भाजपा में शामिल हुआ था. इस कारण ही तृणमूल समर्थकों द्वारा उसकी हत्या की गयी है. वहीं स्थानीय तृणमूल नेतृत्व में इन आरोपों से इंकार किया है. हालांकि उसकी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के नाम हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










