बहन ने बड़े भाई पर लगाया छोटे भाई की हत्या का आरोप

Updated at : 13 May 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
बहन ने बड़े भाई पर लगाया छोटे भाई की हत्या का आरोप

सिलीगुड़ी : एक व्यक्ति की अस्वाभाविक मौत की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक का नाम जीशु कर (44) है. मृतक के बड़े भाई सुब्रत कर व उनके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लग रहा है. रविवार की शाम यह घटना सिलीगुड़ी से सटे डाबग्राम-2 ग्राम पंचायत के अधीन दक्षिण भारत […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : एक व्यक्ति की अस्वाभाविक मौत की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक का नाम जीशु कर (44) है. मृतक के बड़े भाई सुब्रत कर व उनके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लग रहा है.

रविवार की शाम यह घटना सिलीगुड़ी से सटे डाबग्राम-2 ग्राम पंचायत के अधीन दक्षिण भारत नगर स्थित विनय मोड़ इलाके में घटी है. जीशु के मौत से इलाके में उत्तेजना का माहौल है. जानकारी मिलते ही भक्ति नगर थाना अंतर्गत आसिघर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची.
अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा. पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सुब्रत कर के ससुर फटिक राजवंशी व सास जयंती राजवंशी को हिरासत में लिया है. वहीं संदेह के घेरे में सुब्रत कर फरार है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बड़े भाई के साथ ही रहता था. वह सिलीगुड़ी जंक्शन इलका स्थित एक होटल में सुरक्षाकर्मी का काम करता था. इलाकाई लोगों का आरोप है कि सुब्रत कर, उसकी पत्नी, व उसके सास-ससुर जीशु पर काफी अत्याचार करते थे. यहां तक कि उसे ठीक से खाने भी नहीं देते थे. काम से घर लौटते ही वह घर का सारा काम करता था.
मृतक की बहन मंजू तालुकदार ने बताया कि बीते छह वर्षों से उनका उनके भाइयों के साथ कोई संपर्क नहीं है. बड़े भाई सुब्रत कर ने जीशु को बातचीत करने तक से मना कर रखा था. वर्षों बाद आज अचानक सुब्रत कर ने फोन कर जीशु की तबीयत खराब होने की जानकारी दी. पहले सिलीगुड़ी जिला अस्पताल बुलाया, फिर कॉलेज पाड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम आने को कहा.
नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने जीशु की गंभीर स्थिति देखकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. उसके सिर के पीछे गहरी चोट का निशान मंजू ने नर्सिंग होम में देखा. मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही जीशु की मौत हो गयी. मंजू तालूकदार ने बड़े भाई सुब्रत कर हत्या का आशंका जतायी है.
स्थानीय निवासी सुमना शील ने बताया कि पूरा परिवार जीशु पर अत्याचार किया करता था. रविवार की सुबह जीशु के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाते देखा गया. उसकी हत्या किये जाने की आशंका है.
मौत की खबर फैलते ही सुब्रत कर व उसके परिवार के खिलाफ इलाकाई लोगों में रोष फैल गया. घटना के बाद से ही सुब्रत कर फरार है. इधर आसिघर चौकी की पुलिस ने पूछताछ के लिए सुब्रत कर के सास-ससुर को हिरासत में लिया है.
सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी गौरव लाल ने बताया कि अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से पहले कुछ कह पाना कठिन है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola