ePaper

हत्या के मामले में पति पांच दिन की रिमांड पर

Updated at : 08 May 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में पति पांच दिन की रिमांड पर

दुर्गापुर : कांकसा थाना की पुलिस ने गृहवधू की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया. मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उसे पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी प्रशांत सिलमपुर के रुईदास पाड़ा का रहने वाला है. आरोपी पर दहेज उत्पीड़न […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : कांकसा थाना की पुलिस ने गृहवधू की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया. मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उसे पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी प्रशांत सिलमपुर के रुईदास पाड़ा का रहने वाला है. आरोपी पर दहेज उत्पीड़न में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है.

प्रशांत की शादी पानागढ़ रेलपार निवासी झूमा टुडू बागदी के साथ सात वर्ष पहले हुआ था. दोनों से एक पुत्र भी है. प्रशांत झुनुकगढ़ के पोल्ट्री फार्म में काम करता है. झूमा अंडाल के एक नर्सिंग होम में कार्यरत थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रशांत झूमा पर शारीरिक एवं मानसिक अत्याचार करता था. झूमा ने अंडाल में काम करने के बाद से ही प्रशांत उस पर संदेह करता था. अक्सर उसकी पिटाई भी करता था. मायके वाले दोनों के बीच विवाद खत्म के लिए कई बार बैठक कर समझौता भी कराया था.

सोमवार की सुबह अचानक झूमा का बिस्तर पर शव पड़ा देख ससुरालवालों ने उसे अस्पताल भेजा. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर मायके वाले ने थाने में पति प्रशांत कुमार के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया. जांच के दौरान पुलिस को प्रशांत के पुत्र ने सारी बात बता दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रशांत को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola