गांजा व आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सीरहाट : कूचबिहार जिले के बंगाल-असम सीमावर्ती बक्सीरहाट में पुलिस ने एक मेघालय के नंबर वाले वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा की खेप समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की दोपहर को बक्सीरहाट थानांतर्गत काशियारबाड़ी नाका प्वाइंट में वाहनों की चेकिंग के दौरान मेघालय नंबर वाले […]
विज्ञापन
बक्सीरहाट : कूचबिहार जिले के बंगाल-असम सीमावर्ती बक्सीरहाट में पुलिस ने एक मेघालय के नंबर वाले वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा की खेप समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है.
गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की दोपहर को बक्सीरहाट थानांतर्गत काशियारबाड़ी नाका प्वाइंट में वाहनों की चेकिंग के दौरान मेघालय नंबर वाले वाहन को देखने पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद उसकी तलाशी ली गयी.
उसी दौरान वाहन की पिछली सीट के नीचे से 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया. इस सिलसिले में पुलिस ने वाहन चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इसके अलावा एमएल-जे/5230 नंबर वाले टोयोटा कंपनी के वाहन को भी जब्त किया गया है. पकड़े गये बिहार निवासी आरोपियों के नाम हैं, बबलू कुमार (20) नयाटोला और रवि कुमार (20) साहादुलपुर निवासी. पूछताछ के दौरान ही रवि कुमार के पास से 22 राउंड गोली समेत एक बंदूक बरामद की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










