हावड़ा : रणक्षेत्र बना परीक्षा केंद्र, बरसीं लाठियां, छह परीक्षार्थी हिरासत में, गर्भवती परीक्षार्थी सहित दर्जनों घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 3:37 AM
हावड़ा : डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एडुकेशन की परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में सीट नहीं मिलने के कारण जमकर हंगामा मचाया. आधे से अधिक परीक्षार्थी अपनी सीट नहीं खोज पाये. प्रदर्शन पर उतारू परीक्षार्थियों को रोकने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. माैके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को […]
हावड़ा : डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एडुकेशन की परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में सीट नहीं मिलने के कारण जमकर हंगामा मचाया. आधे से अधिक परीक्षार्थी अपनी सीट नहीं खोज पाये. प्रदर्शन पर उतारू परीक्षार्थियों को रोकने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. माैके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को वहां से खदेड़ा.
परीक्षा केंद्र के बाहर भगदड़ मच गयी. इसमें एक गर्भवती परीक्षार्थी सहित दर्जनों घायल हुए हैं. सभी को हावड़ा जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने आैर परीक्षा केंद्र में अशांति फैलाने के आरोप में छह परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










