होटल व्यवसायी की मौत का मुद्दा विस में उठायेगी कांग्रेस

Updated at : 26 Jun 2014 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
होटल व्यवसायी की मौत का मुद्दा विस में उठायेगी कांग्रेस

कोलकाता: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है कि हावड़ा के होटल व्यवसायी सुमित नाहा की मौत का मुद्दा कांग्रेस विधानसभा में उठायेगी. श्री चौधरी ने बागुईहाटी में सुमित नाहा के घरवालों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि सुमित की मां मंजू नाहा पर उन्हें गर्व है. मंजू नाहा के कारण ही […]

विज्ञापन

कोलकाता: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है कि हावड़ा के होटल व्यवसायी सुमित नाहा की मौत का मुद्दा कांग्रेस विधानसभा में उठायेगी. श्री चौधरी ने बागुईहाटी में सुमित नाहा के घरवालों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि सुमित की मां मंजू नाहा पर उन्हें गर्व है.

मंजू नाहा के कारण ही यह मामला लोगों के सामने आया. यदि वह न रहती, तो यह एक आम मौत बन कर रह जाती.

मंजू नाहा की लड़ाई व्यर्थ नहीं जायेगी. कांग्रेस इस मुद्दे को आगे बढ़ायेगी. उल्लेखनीय है कि हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में सुमित नाहा का होटल ब्रिज पिछले चार दशकों से है. आरोप है कि तृणमूल समर्थित समाजविरोधी द्वारा फोन कर रंगदारी मांगने के बाद सुमित नाहा को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी. इससे पहले होटल के मैनेजर को भी गुंडों ने रंगदारी की मांग पर पीटा था. आरोप यह भी है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ था. आरोपी गुंडे बेखौफ इलाके में ही घूमते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola