कोलकाता : डकैती की साजिश नाकाम, पांच गिरफ्तार

Updated at : 16 Jan 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  डकैती की साजिश नाकाम, पांच गिरफ्तार

वारदात के इरादे से हथियार संग जुटे थे पांचों धारदार हथियार संग दबोचे गये सभी हाबरा के हाटथुबा मोड़ इलाके की घटना कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थानांतर्गत हाटथूबा मोड़ इलाके में देर रात डकैती की साजिश कर एकत्र हुए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनके पास से भुजाली, रड, […]

विज्ञापन
  • वारदात के इरादे से हथियार संग जुटे थे पांचों
  • धारदार हथियार संग दबोचे गये सभी
  • हाबरा के हाटथुबा मोड़ इलाके की घटना
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थानांतर्गत हाटथूबा मोड़ इलाके में देर रात डकैती की साजिश कर एकत्र हुए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
इनके पास से भुजाली, रड, हमला को लिए साइकिल की चेन, चाकू आदि बरामद किये गये. मंगलवार को पांचों को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से पांचों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार पांचों के नाम मृणाल मजूमदार (22), सुरंजन विश्वास (22), शुभंकर बानिक (26), प्रदीप पोद्दार (26) और विष्णु घोष (29) हैं. पांचों हाबरा के ही बेलेर माठ, नोना समेत आसपास के अंचल के ही रहनेवाले हैं. देर रात पांचों हाटथूबा मोड़ के पास जुटे थे. गुप्त सूचना मिलते ही खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची.
पुलिस को देख सब भागने की कोशिश किये, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने इन सभी को दबोच लिया. इनकी तलाशी के दौरान इनके पास से धारदार हथियार मिले. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार पांचों से पूछताछ में पता चला कि ये सभी डकैती की साजिश कर वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola