कूचबिहार : गृहवधू को जलाया, शव असम से लाकर सिलीगुड़ी में छोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : एक गृहवधू को जलाकर मारने का आरोप ससुरालवालों पर लगा है. असम के खेड़बाड़ी इलाके में घटी है. मृतका के मायकेवाले जब स्थानीय आगमनी थाने पहुंचे तो वहां शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया गया. बाद में बलरामपुर लौटकर स्थानीय तृणमूल नेताओं की मदद से तूफानगंज थाने से संपर्क किया गया. इसके […]
विज्ञापन
कूचबिहार : एक गृहवधू को जलाकर मारने का आरोप ससुरालवालों पर लगा है. असम के खेड़बाड़ी इलाके में घटी है. मृतका के मायकेवाले जब स्थानीय आगमनी थाने पहुंचे तो वहां शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया गया.
बाद में बलरामपुर लौटकर स्थानीय तृणमूल नेताओं की मदद से तूफानगंज थाने से संपर्क किया गया. इसके बाद तूफानगंज महकमा अधिकारी फारूक मोहम्मद चौधरी ने आगमनी थाने से बात की है.
बलरामपुर की शोलधुकरी निवासी लतीफा बीबी की शादी असम के खेड़बाड़ी इलाके के लांगल गांव के सैफुल मियां के साथ हुई थी. लतीफा बीबी के मायकेवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने लतीफा को जलाकर मार डाला है. मृतका के जीजा ने बताया कि मंगलवार रात की यह घटना है. लतीफा बीबी को उसके पति सैफुल मियां व अन्य ससुरालवाले अक्सर मारा-पीटा करते थे.
पड़ोसियों ने उसे गोलकगंज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गयी थी. इसके बाद सैफुल व उसके परिवारवालों ने पुलिस के डर से सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में उसे भर्ती करवा दिया. पैसे की लालच में नर्सिंगहोम ने शव को ही भर्ती ले लिया.
पड़ोसियों से सूचना पाकर बुधवार को उसके परिवारवाले लतीफा के ससुराल पहुंचे. वहां से सिलीगुड़ी नर्सिंग होम पहुंचे. वहां जाकर लतीफा को मृत पाया. तबतक ससुरालवाले भाग निकले.
लतीफा के परिवार वाले शव को ले गये. लेकिन बाद में लतीफा के पति ने शव को अंतिम संस्कार के लिए मांग लिया. लतीफा के परिवारवाले असम के आगमनी थाने में पति व ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने गये. लेकिन आगमनी थाना ने शिकायत लेने से इन्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










