ePaper

कोलकाता : महिलाओं का पता पोर्न साइट में डालने की मिली सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 08 Dec 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : महिलाओं का पता पोर्न साइट में डालने की मिली सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता : जादवपुर में एक महिला के घर का पता पोर्न साइट में डालने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ाबाजार के रहनेवाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम गौरव कुमार वर्मा है. वह बड़ाबाजार इलाके के हरिराम गोयनका स्ट्रीट का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक […]

विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर में एक महिला के घर का पता पोर्न साइट में डालने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ाबाजार के रहनेवाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम गौरव कुमार वर्मा है. वह बड़ाबाजार इलाके के हरिराम गोयनका स्ट्रीट का रहनेवाला है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जादवपुर इलाके में एक महिला ने लालबाजार के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उसने बताया था कि उसके घर का पता व घर में रहनेवाली महिलाओं के फोन नंबर को किसी ने पॉर्न साइट में अपलोड कर दिया है. जिससे वह काफी परेशान हैं. आये दिन घर में अनजान लोग आ रहे हैं और आपत्तिजनक बातें कहकर उन्हें परेशान कर रहे हैं.
छुटकारा पाने का सारा तरीका अपनाने के बावजूद घर की महिलाओं का फोन नंबर व घर का रंग पॉर्न साइट में लगातार अपलोड कर दिया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बड़ाबाजार के सर हरिराम गोयनका स्ट्रीट के निवासी गौरव कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में गौरव ने बताया कि पीड़ित महिला के पास में उसकी दोस्त नाजिया रहमान रहती है.
नाजिया का पीड़ित महिला के साथ कुछ महीने पहले झगड़ा हो गया था. इसी झगड़े का बदला लेने के लिए नाजिया ने उसे कहा और उसने नाजिया के कहने पर पीड़ित महिला के परिवार में सभी महिलाओं का फोन नंबर व घर का पता पाॅर्न साइट में अपलोड कर दिया था. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला से भी पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola