हावड़ा : बड़ाबाजार से व्यवसायी गिरफ्तार, ढाई लाख नकद और अन्य सामान बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : नकली चेक जमा करने आैर फर्जी तरीके से बैंक से रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक आैर आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब तक इस घटना में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मंगलवार रात गोलाबाड़ी थाना की पुलिस ने बड़ाबाजार इलाके से श्रवण सिंह नाम के एक कपड़ा […]
विज्ञापन
हावड़ा : नकली चेक जमा करने आैर फर्जी तरीके से बैंक से रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक आैर आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब तक इस घटना में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मंगलवार रात गोलाबाड़ी थाना की पुलिस ने बड़ाबाजार इलाके से श्रवण सिंह नाम के एक कपड़ा व्यवसायी को गिरफ्तार किया है.
आरोपी को बुधवार को हावड़ा अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने उसे आठ दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. आरोपी के पास से ढाई लाख रुपये आैर अन्य सामान बरामद हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि बाकी सात आरोपी भी पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस का कहना है कि अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं. हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से टीम गठित की गयी है. ये टीम बिहार, झारखंड आैर अन्य राज्यों के लिए रवाना हो चुकी है.
सलकिया निवासी अनीश ठाकुर ने कैनरा बैंक की सलकिया ब्रांच में एक नकली चेक जमा किया था. यहीं से इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ. बैंक मैनेजर ने गोलाबाड़ी थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी. एक-एक करके कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










