बैंक मैनेजर बताकर 50 हजार की ठगी, राजारहाट के नोइपुकुर इलाके की है घटना
Updated at : 27 Oct 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बैंक मैनेजर बनकर 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में राजराहाट थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मधुसूदन घरामी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित विश्वनाथ बनर्जी का घर राजारहाट के नोइपुकुर इलाके में है. उनका राजारहाट के स्टेट बैंक में खाता […]
विज्ञापन
कोलकाता : बैंक मैनेजर बनकर 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में राजराहाट थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मधुसूदन घरामी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित विश्वनाथ बनर्जी का घर राजारहाट के नोइपुकुर इलाके में है. उनका राजारहाट के स्टेट बैंक में खाता है.
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले विश्वनाथ बनर्जी को एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह बैंक का मैनेजर है. उसने फोन श्री बनर्जी को बताया कि उनके एटीएम वैधता खत्म हो रही है. उसे अपडेट करने के लिए एटीएम का पिन और कोड बताना होगा. उसके कहे अनुसार श्री बनर्जी ने उसे सारी जानकारी दे दी. बातचीत के कुछ दिन बाद जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो 50 हजार रुपये गायब थे.
घटना की जानकारी के बाद उन्होंने 16 सितंबर को राजरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. मामले की छानबीन के दौरान पुलिक को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मधुसूदन को जयनगर थाना इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




