फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डाला, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : युवती का फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डालने के आरोप में बालुरघाट महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोप है कि प्रेम व शादी करने में असफल होने के कारण आरोपी संजीव चौधरी (42) उस युवती को बदनाम कर रहा है. बालुरघाट थाना की बोआलदा ग्राम पंचायत के खासपुर […]
विज्ञापन
बालुरघाट : युवती का फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डालने के आरोप में बालुरघाट महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोप है कि प्रेम व शादी करने में असफल होने के कारण आरोपी संजीव चौधरी (42) उस युवती को बदनाम कर रहा है. बालुरघाट थाना की बोआलदा ग्राम पंचायत के खासपुर इलाके के निवासी आरोपी से बालुरघाट महिला थाना पुलिस पुछताछ कर रही है.
जानकारी मिली है कि बालुरघाट की एक युवती का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कुछ दिनों से वायरल किया गया है. मामले पर नजर पड़ते ही बुधवार रात बालुरघाट महिला थाने में युवती ने लिखित शिकायत दर्ज करवायी. उसने पुलिस को अश्लील वीडियो की सीडी भी जांच के लिए सौंपी है. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी. गुरुवार शाम को खासपुर इलाके से उस आरोपी को बालुरघाट महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
युवती ने बताया कि युवक की ओर से दिये गये प्रेम व फिर शादी के प्रस्ताव को उसने अस्वीकार कर दिया. उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गयी है. लेकिन कुछ ही दिनों पहल उसका फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में देखा गया. युवती का आरोप है कि इस घटना में संजीव चौधरी का हाथ है. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी. पुलिस ने बताया कि आरोप के आधार पर गिरफ्तारी हुई है. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










