25 किलो गांजा सहित अपराधी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हुगली : रविवार रात उत्तरपाड़ा के आइसी मधुसूदन मुखर्जी के नेतृत्व में तलाशी अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम काली घोष है. उसके पास से एक बंदूक और एक जिंदा कारतूस भी बरामद की गयी. सोमवार को आरोपी को श्रीरामपुर महकमा अदालत […]
विज्ञापन
हुगली : रविवार रात उत्तरपाड़ा के आइसी मधुसूदन मुखर्जी के नेतृत्व में तलाशी अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम काली घोष है. उसके पास से एक बंदूक और एक जिंदा कारतूस भी बरामद की गयी. सोमवार को आरोपी को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया.
जानकारी के अनुसार चंदननगर पुलिस कमिश्नर अजय कुमार के निर्देश पर जिले में चेकिंग व तलाशी अभियान चलाये जा रहे है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात उत्तरपाड़ा, कोन्नगर और हिन्दमोटर में पुलिस का तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान साइकिल पर एक बैग लादकर हिंदमोटर की तरफ जाते हुए एक व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी. उसे रोकने की कोशिश करने पर वह साइकिल छोड़ भागने लगा. पुलिस ने पीछा करके उसे धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










