कत्ल के बाद बोरे में बंद कर महिला का शव खाल में फेंका
Updated at : 21 Sep 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : आनंदपुर इलाके में गुरुवार को एक महिला का बोरे में बंद शव पाया गया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना आनंदपुर इलाके के मार्टिनपाड़ा के पश्चिम चौभागा की है. खबर पाकर आनंदपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के […]
विज्ञापन
कोलकाता : आनंदपुर इलाके में गुरुवार को एक महिला का बोरे में बंद शव पाया गया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना आनंदपुर इलाके के मार्टिनपाड़ा के पश्चिम चौभागा की है. खबर पाकर आनंदपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है.
उसका शव ब्लैंकेट में मोड़कर बोरे में बंद कर फेंका गया था. कत्ल दो से तीन दिन पहले होने के कारण शव सड़ने लगा था. महिला के सिर पर चोट के निशान है. इसके अलावा शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोट के निशान मिले हैं. इसके कारण प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर खाल में शव फेंक दिया गया है. आसपास के थानों में उसकी तस्वीर भेज दी गयी है. महिला की शिनाख्त होने के बाद ही उसकी कत्ल कैसे की गयी और कौन इसमें शामिल हैं, इसके बारे में पुलिस पता लगा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




