बंद कमरे से दंपती का शव बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बरानगर थाना क्षेत्र के निरंजन सेन नगर इलाके में एक दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी . मृतकों के नाम सुदीप देव (30) और संगीता देव (28) हैं. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले […]
विज्ञापन
कोलकाता : बरानगर थाना क्षेत्र के निरंजन सेन नगर इलाके में एक दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी . मृतकों के नाम सुदीप देव (30) और संगीता देव (28) हैं. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार सात वर्ष पहले सुदीप और संगीता की शादी हुई थी. दोनों का तीन साल का बेटा भी है. शुक्रवार सुबह काफी देर तक सुदीप का दरवाजा बंद रहने से इलाके के लोगों के संदेह हुआ.घर के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी. तब लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सुदीप का फंदे से लटकता हुआ शव दिखा. उसके बाद बरानगर थाना की पुलिस के सूचना दी गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि संदीप का शव फंदे से लटक रहा है और संगीत का शव बिस्तर पर पड़ा है.
संगीता के परिजनों का आरोप है कि सुदीप का विवाहेत्तर संबंध था. इस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. कई बार इस समस्या को सुलझाने की कोशिश की गयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.आरोप है कि संदीप ने पहले संगीता की गला दबा कर हत्या की इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










