हथियार के बल लाखों की डकैती, अब तक नहीं हुई है किसी की गिरफ्तारी
Updated at : 01 Sep 2018 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : गुरुवार रात घर में घुस कर अपराधियों ने बंदूक का भय दिखा कर नकदी समेत लाखों के सामान लूट लिये. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के चरम मंडल पश्चिमपाड़ा निवासी बिपुल हीरा नामक व्यक्ति के घर हुई. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू […]
विज्ञापन
कोलकाता : गुरुवार रात घर में घुस कर अपराधियों ने बंदूक का भय दिखा कर नकदी समेत लाखों के सामान लूट लिये. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के चरम मंडल पश्चिमपाड़ा निवासी बिपुल हीरा नामक व्यक्ति के घर हुई. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार गत रात डेढ़ बजे के करीब बिपुल के घर में हथियारों से लैस छह से सात लोग घुस आये और उसके सिर पर बंदूक सटा कर जान से मारने की धमकी देने लगे और घर के अन्य लोगों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद घर में करीब एक घंटे तक लूटपाट कर फरार हो गये.
घर को लोगों के अनुसार डकैतों ने आलमारी में रखे चार सोने का चेन,पांच भरी के कान की बाली, एक जोड़ा हाथ का कंगन, तीन जोड़ा सोने की चुड़ी और चार चांदी के चेन व 12 हजार की नकदी लूट कर ले गये. बिपुल का कहना है कि चार-पांच लोग दिन के समय उसके घर के बाहर घूम रहे थे. वहीं लोग अपने अन्य सदस्यों के साथ भी घर आये थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




