झाड़ग्राम में तृणमूल नेता की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2018 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

झारग्राम/खड़गपुर : झाड़ग्राम और जामबनी थाना के सीमा क्षेत्र अंतर्गत सातदीघी गांव में तृणमूल नेता की देर रात हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह रक्तरंजित अवस्था में उक्त तृणमूल नेता का शव बरामद किया गया. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव व्याप्त है. दोनों थाने की पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले […]
विज्ञापन
झारग्राम/खड़गपुर : झाड़ग्राम और जामबनी थाना के सीमा क्षेत्र अंतर्गत सातदीघी गांव में तृणमूल नेता की देर रात हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह रक्तरंजित अवस्था में उक्त तृणमूल नेता का शव बरामद किया गया. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव व्याप्त है. दोनों थाने की पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम चंदन सांरगी है. वह दुबड़ा गांव का निवासी और स्थानीय तृणमूल नेता था. चंदन सोमवार देर रात अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर दुबड़ा गांव से झारग्राम में निवासी अपने भाई प्रसून सांरगी के घर जा रहा था लेकिन वह भाई के घर नहीं पहुंचा और मंगलवार सुबह उसका रक्तरंजित शव पाया गया.
इलाके के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मालूम हो कि वर्ष 2002 में चंदन के पिता मोहनी मोहन सांरगी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी और मकान में आग लगा दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




