ePaper

10 लाख नगदी व 1.5 लाख के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Updated at : 18 Aug 2018 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
10 लाख नगदी व 1.5 लाख के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

कोलकाता : खाली घर का फायदा उठाकर चोरों का गिरोह एक घर की आलमारी से 10 लाख रुपये नकद व 1.5 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गये. घटना सिंथी इलाके के हेम दे लेन की है. घर के मालिक का नाम अम्रिक सिंह (45) है. इस घटना के बाद उन्होंने […]

विज्ञापन
कोलकाता : खाली घर का फायदा उठाकर चोरों का गिरोह एक घर की आलमारी से 10 लाख रुपये नकद व 1.5 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गये. घटना सिंथी इलाके के हेम दे लेन की है. घर के मालिक का नाम अम्रिक सिंह (45) है. इस घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत सिंथी थाने में दर्ज करायी.
शिकायत में उसने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के कारण घर के सदस्य कहीं बाहर गये थे. इस समय घर खाली रहने का फायदा उठाकर चोरों का गिरोह घर की आलमारी में रखे 10 लाख रुपये नगदी व 1.50 लाख के गहने गायब कर दिये.
यह रुपये किसी बड़े काम के सिलसिले में बैंक से लाये गये थे. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को संदेह है कि किसी घर के करीबी सदस्य का ही इसमे हाथ हो सकता है. फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola