ePaper

किराये पर फ्लैट लेकर चला रहा था देह व्यापार का धंधा

Updated at : 15 Aug 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
किराये पर फ्लैट लेकर चला रहा था देह व्यापार का धंधा

कोलकाता : जादवपुर इलाके में एक किराये के फ्लैट में देह व्यापार का धंधा करते रंगे हाथों पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें चार यौनकर्मी, अमिताभ काली नामक एक ग्राहक व एक गिरोह का प्रमुख करण सिंह उर्फ अशोक सिंह शामिल हैं. घटना जादवपुर इलाके के नॉर्थ रोड की है. महिला मकान […]

विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर इलाके में एक किराये के फ्लैट में देह व्यापार का धंधा करते रंगे हाथों पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें चार यौनकर्मी, अमिताभ काली नामक एक ग्राहक व एक गिरोह का प्रमुख करण सिंह उर्फ अशोक सिंह शामिल हैं. घटना जादवपुर इलाके के नॉर्थ रोड की है.
महिला मकान मालकिन से किराये पर लिया गया था फ्लैट
जादवपुर के नॉर्थ रोड की घटना
गिरोह का प्रमुख समेत एक ग्राहक व चार यौनकर्मी गिरफ्तार
छह महीने से चल रहा था यह धंधा, लगातार छानबीन करने के बाद सोमवार रात को पुलिस ने किया रेड
कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि गत छह महीने से जादवपुर इलाके के नॉर्थ रोड में एक महिला से किराये पर प्लैट लेकर वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. काफी दिनों तक वहां निगरानी करने के बाद सोमवार रात को लालबाजार के एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) व जादवपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से रेड कर वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार यौनकर्मियों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है. फ्लैट से कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है.बताया जा रहा है कि एक महिला से करण सिंह नामक युवक ने फ्लैट छह महीने पहले किराये पर लिया था. इसके बाद वहां धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा कर रहा था. पुलिस फ्लैट की मालकिन से भी पूछताछ कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola